सागर।केंद्रीय जेल सागर में महिला बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने एवं उनके कौशल विकास के उद्देश्य से आरसेटी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से रचनात्मक आभूषण निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 18 अगस्त 2026 को किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सागर द्वारा किया गया इस 14 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में केंद्रीय जेल सागर में निरुद्ध 35 महिला बंदियों को रचनात्मक आभूषण निर्माण का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा इस अवसर पर आरसेटी डायरेक्टर श्रीमती नीलीमा जैन ने बताया कि वर्तमान प्रशिक्षण के उपरांत भविष्य में जेल में पुरुष बंदियों के लिए जूट बैग निर्माण एवं बर्नी कम्पोस्ट जैविक खाद निर्माण संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाने की योजना है उन्होंने कहा कि प्रयास किया जाएगा कि जेल में निरुद्ध अधिक से अधिक बंदियों को विभिन्न रोजगारपरक एवं कौशल विकास प्रशिक्षणों का लाभ मिले जिससे उनमें कार्य कौशल विकसित हो सके और रिहाई के बाद वे आत्मनिर्भर होकर सम्मानपूर्वक अपनी जीविका का संचालन कर सकें कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा महिला बंदियों के कौशल विकास एवं पुनर्वास के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के महत्व पर प्रकाश डाला गया उन्होंने महिला बंदियों को प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाकर अपनी प्रतिभा एवं कौशल को विकसित करने तथा भविष्य में सम्मानजनक आजीविका अर्जित करने के लिए प्रेरित किया जेल अधीक्षक,केंद्रीय जेल सागर के अधिकारी-कर्मचारी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक आरसेटी डायरेक्टर श्रीमती नीलीमा जैन सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे जेल प्रशासन द्वारा महिला बंदियों के पुनर्वास,कौशल विकास एवं समाज की मुख्यधारा में पुनर्स्थापना के उद्देश्य से इस प्रकार के व्यावसायिक एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 35 महिला बंदियों में उत्साह एवं प्रसन्नता का वातावरण रहा।
0 Comments