जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने किया मतदान

सागर।जिला अधिवक्ता संघ के द्विवार्षिक चुनाव में शुक्रवार को जिला न्यायालय परिसर स्थित मतदान केंद्र पर वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने अपने अधिवक्ता साथियों के साथ पहुंचकर मतदान किया इस दौरान मतदान केंद्र पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता मतदाता,चुनाव मैदान में शामिल प्रत्याशी एवं उनके समर्थक मौजूद रहे चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह दिखाई दिया और सभी ने शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग किया मतदान के बाद वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव हम सभी अधिवक्ता साथियों के लिए महत्वपूर्ण है मैंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है मेरी शुभकामनाएं चुनाव में भाग ले रहे सभी प्रत्याशियों के साथ हैं आशा है कि निर्वाचित पदाधिकारी अधिवक्ता हितों,सम्मान कल्याण और संघ की मजबूती के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण एवं अभिन्न अंग है मतदान के दौरान जिला न्यायालय परिसर में चुनावी माहौल बना रहा तथा अधिवक्ताओं के बीच आपसी चर्चा एवं मेल-मिलाप का दौर चलता रहा चुनाव प्रक्रिया को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

Post a Comment

0 Comments