सागर।अवैध हथियारों, गुंडा-बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया (भापुसे) द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को गुंडा-बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है उक्त निर्देशों के पालन में नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई दिनांक 21/08/2026 को थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम गश्त पर थी इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जनता स्कूल के पास एक व्यक्ति झोले में अवैध देशी कट्टा लेकर घूम रहा है सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया मौके पर स्वतंत्र साक्षी संदीप रैकवार की उपस्थिति में संदिग्ध की विधिवत तलाशी ली गई पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राज सोनी, उम्र 24 वर्ष, पिता बलराम सोनी, निवासी रविशंकर वार्ड थाना मोतीनगर,बताया आरोपी के पास मौजूद झोले की तलाशी लेने पर उसमें 315 बोर का एक देशी कट्टा बरामद हुआ हथियार रखने के संबंध में वैध लाइसेंस एवं दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपी के पास कोई वैध लाइसेंस दस्तावेज नहीं पाया गया पुलिस द्वारा 315 बोर का अवैध देशी कट्टा अनुमानित कीमत ₹5,000/-, विधिवत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
0 Comments