सागर।देश के पूर्व प्रधानमंत्री,भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती सद्भवना दिवस पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर कैन्ट के तत्वाधान में जयंती व वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के सदस्य एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी,जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह मोहासा,शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव के मुख्यातिथ्य में सदर कैंट स्थित राजीव गांधी पार्क में बरसते पानी में किया गया हैं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर कैंट के अध्यक्ष पं.रवि उमाहिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथिगण व उपस्थित कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी जी के चित्र पर माल्यर्पण कर उनका स्मरण करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता में योगदान और कृतज्ञता व्यक्त कर वृक्षारोपण करते हुए स्व.राजीव जी के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि देश का नौजवान स्व. राजीव जी जैसे नेता को हमेशा याद करेगा क्योंकि आजाद भारत में पहली बार चुनावों में अठारह वर्ष में वोट का अधिकार स्व.राजीव जी ने ही दिलाया तथा संचार क्रांति से संपूर्ण भारतवर्ष को जोड़ने का कार्य और सत्ता का विकेंद्रीयकरण कर पंचायती राज की स्थापना आदि अनेकों विकास के कार्यों में अपनी अलग पहचान छोड़ने वाले देश के महबूब नेता स्व. राजीव गांधी जी के बताये मार्गों पर चलें और देश व समाज में फैले आतंकवाद अलगाववाद, भ्रष्टाचार आदि अन्य बुराईयों के खिलाफ संघर्ष करें शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि स्व. राजीव गांधी जी ने हमेशा युवाओं की शक्ति और देश की विविधता पर विश्वास किया उनका सपना एक ऐसा भारत था जहां हर वर्ग को समान अवसर मिले और देश विकास की नई ऊंचाइयों को छुए सद्भावना दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए हम समाज में प्रेम शांति और भाईचारे का संदेश मजबूत करने का संकल्प लेते हैं सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कहा कि स्व. राजीव गांधी जी ने युवाओं को देश की शक्ति माना और भारत को आधुनिक एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील तोमर राकेश राय,गुरमीत सिंह इल्ले पूर्व सरपंच शरद राजा सेन,राशिद खान,अशोक कुशवाहा कुन्दन जाट,अमित यादव,आनन्द तोमर,शैलेन्द्र तोमर,अवधेश तोमर,धर्मेन्द्र तोमर,आनंद हैंला, दीन दयाल तिवारी,राजा बुन्देला,संजय रोहिदास,शेख शहजाद निहारिया,राजेश श्रीवास,समीर मकरानी,सन्ना भाईजान,अलीम खान तज्जु, इंजी.सत्यम सिंह,गुलाब अहिरवार,न्याज अहमद,गणेश ठाकुर,पवन जाटव,मान सिंह, शिवा राठौर,दिनेश महावते,सतेन्द्र जोशी, कौशल यादव,शान पठान,अंकुर यादव,शैलेन्द्र अहिरवार,जितेन्द्र सोनकर,राहुल अहिरवार, नवीन यादव,रवि कुमार आदि अनेकों कांग्रेसजन मौजूद थे।
0 Comments