सागर। 6 सितंबर को होने वाली भगवान लव कुश जन्मोत्सव की शोभायात्रा के संदर्भ में आज श्री राम जानकी मंदिर में बैठक आयोजित की गई जिसमें सागर जिले की सभी समितियों के अध्यक्ष,सदस्य गण के साथ उपस्थित रहे जिसमें सर्वसम्मति से 6 सितंबर को भगवान लव कुश जी की विशाल शोभा यात्रा श्री राम जानकी मंदिर करीला धाम राजीव नगर वार्ड से प्रारंभ होगी जो की कसाई मंडी,विजय टॉकीज,कटरा मस्जिद तीन पत्ती, कोतवाली, भीतर बाजार से मोती नगर थाना से राजीव नगर वार्ड पहुंचेगी बैठक में मुख्य अतिथि कुश कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाहा आदर्श कुशवाहा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसपी पटेल साहब अखंड कुशवाहा समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष डालचंद कुशवाहा अखंड कुशवाहा समाज के जिला अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा राम जानकी मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश कुशवाहा क्षत्रिय कुशवाहा समाज समिति के अध्यक्ष केशव पटेल सद्भाव समिति के अध्यक्ष राजू लंबरदार गणेश मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष राजू कुशवाहा,पार्षद राजकुमार पटेल पहलाद पटेल सहित समाजसेवी उपस्थित रहे।
0 Comments