केसली से खाद लेकर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों पर कटर से हमला एक की हालत गंभीर

सागर। शनिवार शाम केसली से खाद लेकर बाइक से लौट रहे दो युवकों पर मुआर-सहजपुर रोड पर बरमदेव के पास कटर से हमला किए जाने का मामला सामने आया है हमले में दोनों युवक घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है इनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है
थाना प्रभारी हरिराम मानकर के अनुसार रीछई निवासी ओम यादव और महाराजपुर निवासी राहुल गौड़ बाइक से लौट रहे थे इसी दौरान बरमदेव के पास उन पर कटर से हमला कर दिया गया घटना में राहुल गौड़ को गंभीर चोटें आई हैं जबकि ओम यादव भी घायल हुआ है
पुलिस के अनुसार हमले में अन्ना कोष्टी उसका भाई और एक अन्य व्यक्ति के नाम सामने आ रहे हैं हालांकि मामला संदिग्ध प्रतीत होने के कारण पुलिस पूरे घटनाक्रम की सूक्ष्मता से जांच कर रही है हमले के कारणों और आरोपियों की भूमिका की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Post a Comment

0 Comments