दलदल बनी सड़क पर छात्राओं ने की अनोखी खेती गड्ढों में धान लगाकर जताया विरोध

सागर।जिले की देवरी नगर से लगे जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत कांसखेड़ा में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तक पहुंचने वाला मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से पूरा मार्ग दलदल में तब्दील हो गया है सड़क की इस दुर्दशा से परेशान छात्राओं ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया छात्राओं ने सड़क के गड्ढों में जमा पानी के बीच धान के पौधे लगाकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान समस्या की ओर आकर्षित किया कई बार ज्ञापन फिर भी नहीं हुआ समाधान
छात्राओं ने बताया कि विद्यालय मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर उनके द्वारा पूर्व में कई बार संबंधित अधिकारियों एवं प्रशासन को लिखित ज्ञापन सौंपकर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की जा चुकी है इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया बारिश के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है सड़क पर पानी और कीचड़ जमा होने के कारण विद्यालय आने-जाने वाली छात्राओं, शिक्षकों एवं ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क एबीवीपी कार्यकर्ताओं और छात्राओं ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि सड़क की स्थिति देखकर यह समझना मुश्किल है कि यह सड़क है या खेत जगह-जगह बने गड्ढों में बारिश का पानी जमा होने के कारण सड़क पूरी तरह दलदली हो गई है इसी समस्या को प्रशासन तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने के लिए छात्राओं ने गड्ढों में धान के पौधे लगाकर सांकेतिक विरोध किया छात्राओं ने कहा कि विद्यालय मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्राएं आवागमन करती हैं खराब सड़क के कारण उन्हें गिरने और चोटिल होने का खतरा बना रहता है बारिश के दौरान स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है
जल्द सड़क निर्माण की मांग प्रदर्शन के माध्यम से छात्राओं एवं एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से विद्यालय मार्ग की तत्काल मरम्मत कराने तथा सड़क की स्थायी समस्या का निराकरण करने की मांग की उन्होंने ग्राम पंचायत कांसखेड़ा के सरपंच एवं सचिव से भी मामले में गंभीरता दिखाते हुएआवश्यक कार्रवाई की मांग की है छात्राओं का कहना है कि लंबे समय से समस्या सामने रखने के बावजूद यदि जिम्मेदारों द्वारा ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में विद्यार्थियों द्वारा आंदोलन को और तेज किया जा सकता है धान रोपकर किया गया यह प्रदर्शन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के लिए एक संदेश है कि विद्यालय जाने वाली छात्राओं के रास्ते को खेत बनने से पहले सड़क की सुध ली जाए।

Post a Comment

0 Comments