सागर।दिनांक 22 अगस्त 2026 की शाम लगभग 18:50 बजे डायल-112 एवं पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि आबचंद गुफा क्षेत्र में गदेरी नदी के तेज बहाव एवं चारों ओर से पानी से घिरे 9 बच्चे फंस गए हैं परिस्थितियां अत्यंत चुनौतीपूर्ण थीं और बच्चों तक तत्काल पहुंचकर उनका रेस्क्यू करना बेहद जोखिमपूर्ण था सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया ने पूरे घटनाक्रम की पल-पल मॉनिटरिंग प्रारंभ की उन्होंने सभी संबंधित विभागों से लगातार समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक संसाधन तत्काल मौके पर भेजने के निर्देश दिए तथा वरिष्ठ अधिकारियों को रेस्क्यू ऑपरेशन में पूरी तत्परता एवं समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए सूचना मिलते ही चौकी शाहपुर प्रभारी उप निरीक्षक मनीषा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों एवं एसडीआरएफ टीम को तत्काल सूचित किया गया तथा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू की कार्रवाई प्रारंभ की गई आबचंद गुफा की ओर से एसडीआरएफ टीम के लिए बच्चों तक सीधे पहुंच पाना अत्यंत कठिन एवं जोखिमपूर्ण दिखाई दे रहा था ऐसी स्थिति में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल निर्णय लेते हुए आबचंद गांव की ओर से दूसरे मार्ग से बच्चों तक पहुंचने की रणनीति बनाई गई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेंद्र सोलंकी एवं एसडीओपी रहली प्रकाश मिश्रा स्वयं पुलिस टीम के साथ दूसरे मार्ग से घटनास्थल की ओर रवाना हुए यह मार्ग लगभग 4 किलोमीटर घने जंगल एवं अत्यंत दुर्गम रास्ते से होकर गुजरता था अंधेरा, घना जंगल और जंगली जानवरों का खतरा होने के बावजूद टीम ने बिना समय गंवाए पैदल आगे बढ़ते हुए बच्चों तक पहुंचने का प्रयास जारी रखा आबचंद गांव के ग्रामीणों की सहायता से जंगल में रास्ता तलाशा गया तथा जीपीएस नेविगेशन एवं सर्चलाइट की मदद से टीम बच्चों के निकट पहुंची
पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया द्वारा पल-पल की मॉनिटरिंग की गई उन्होंने पुलिस, होमगार्ड, एसडीआरएफ सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से लगातार समन्वय स्थापित किया तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी एवं एसडीओपी रहली प्रकाश मिश्रा ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए सभी टीमों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया दोनों अधिकारियों ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में टीमों का कुशल नेतृत्व करते हुए पुलिस एवं एसडीआरएफ जवानों का मनोबल बढ़ाया और सभी टीमों को एकजुट होकर साहस एवं सूझबूझ के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए निर्देशित किया
गदेरी नदी में पानी का स्तर एवं चारों ओर पानी का तेज बहाव होने के कारण स्थिति अत्यंत खतरनाक थी बच्चे नदी के बीच पानी से घिरे हुए थे और किसी भी समय स्थिति गंभीर हो सकती थी ऐसे कठिन एवं जोखिमपूर्ण समय में होमगार्ड कमांडेंट भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम ने अदम्य साहस एवं उत्कृष्ट रेस्क्यू कौशल का परिचय देते हुए मोर्चा संभाला एसडीआरएफ जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी के बीच फंसे बच्चों तक पहुंचकर उन्हें एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला पुलिस एवं एसडीआरएफ टीमों ने चारों तरफ से पानी से घिरे बच्चों को सुरक्षित निकालने के लिए अत्यंत सावधानी साहस और बेहतर समन्वय के साथ कार्रवाई की पुलिस एसडीआरएफ होमगार्ड एवं स्थानीय ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से कुल 9 बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कर नदी से बाहर निकाला गया सभी बच्चे इंजीनियरिंग कॉलेज रोड, बहेरिया, जिला सागर के निवासी हैं रेस्क्यू के बाद सभी बच्चों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया सभी के स्वस्थ पाए जाने के उपरांत उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
0 Comments