सागर।सायबर अपराध एवं सायबर ठगी के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी एवं तकनीकी कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया भापुसे द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को सायबर अपराधों की पतारसी के निर्देशन में थाना मकरोनिया पुलिस ने सायबर अपराध से जुड़े एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश करने में महत्पूर्ण सफलता प्राप्त की है पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह द्वारा बेरोजगार एवं सामान्य व्यक्तियों को कमीशन एवं पैसों का लालच देकर उनके दस्तावेज प्रापा किए जाते थे तथा उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर फर्जी फर्म तैयार कर विभिन्न निजी बैंकों में करंट अकाउंट खुलवाए जाते थे इन खातों को बाद में गिरोह द्वारा अपने नियंत्रण में लेकर सायबर ठगी एवं अन्य आनलाईन बैटिंग गतिविधियों से प्राप्त राशि के लेन-देन एवं सर्कुलेशन के लिए म्यूल अकाउंट (Mule Account) के रूप में उपयोग किया जा रहा था
दिनांक 13/08/2026को थाना मकरोनिया में फरियादी रोहित पिता रूपराज पटेल द्वारा उपस्थित होकर लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई कि उसके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर उसके नाम से फर्जी फर्म बनाई गई तथा उसके आधार पर फेडरल बैंक, शाखा मकरोनिया में करंट अकाउंट खुलवाया गया है शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मकरोनिया पुलिस द्वारा संबंधित बैंक खाते का तत्काल परीक्षण एवं विश्लेषण कराया गया बैंक खाते के प्रारंभिक विश्लेषण में सामने आया कि फरियादी के नाम से "ग्लैमर इंटरप्राइजेस" नामक फर्म तैयार कर फेडरल बैंक में उसके नाम से करंट अकाउंट खुलवाया गया तथा फरवरी 2026 से अब तक लगभग 06 माह की अवधि में करीब 90 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन किया गया मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सोलंकी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी मकरोनिया नितिन पाल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर खाते में हुए लेन-देन, संबंधित फर्मों, बैंक खातों एवं तकनीकी साक्ष्यों का विस्तृत विश्लेषण किया गया तथा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अलग टीम गठित की गई प्रारंभिक विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा आरोपी धर्मेन्द्र नाहर एवं सोनू दांगी को गिरफ्तार किया गया दोनों आरोपियों से सूक्ष्मता एवं गहनता पूछताछ पर पता चला कि उसने यह कार्य अमित विश्वकर्मा निवासी भोपाल से मुंबई में सीखा था अमित विश्वकर्मा की गिरफ्तारी पर पता चला कि ऑनलाइन गेमिंग एवं बैटिंग से प्राप्त राशि के सर्कुलेशन के लिए बैंक खातों की आवश्यकता होती है उसके बाद धर्मेन्द्र नाहर ने अपने सागर के स्थानीय साथी सोनू दांगी तथा सरमन उर्फ शुभम रैकवार निवासी खजुराहो, विपिन गिरी एवं स्वर्णेन्द्र पांडे निवासी भोपाल के साथ मिलकर बेरोजगार व्यक्तियों को पैसों का लालच देकर उनके नाम से फर्जी फर्मे तैयार कर निजी बैंकों में बैंक खाते खुलवाना शुरू किया पूछताछ में यह तथ्य आया कि आनलाईन बेटिंग में उसका मित्र रिषभ पटेल निवासी भोपाल बैटिंग का संचालन करता है तत्काल पृथक से टीम भेज कर रिषभ पटेल को तलाश कर उसकी गिरफ्तारी की गई और रिषभ के कब्जे से आनलाईन बैटिंग का 2,69,42,700 रुपये नगदी, करीब 30 लाख का सोना व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुये है
रिषभ से गहनता से पूछताछ पर पूरी संदिग्ध गतिविधि एवं आनलाईन बेंटिंग का विस्तृत खुलासा हुआ जिसने बताया कि वह भोपाल से आनलाईन बैटिंग वेबसाईट61www.20wicket.com और www.goexch99.com व अन्य वेबसाईट से आनलाईन बैटिंग खिलाता था फर्जी फर्मों के खाता को उपयोग कर पैसा आनलाईन ट्रासफर कर नगदी निकाल लेता था इसके लिए उसने टेलीग्राम के माध्यम से ग्राहकों की एक ग्रुप के माध्यम से चैन बना रखी थी जिसके माध्यम से वो ग्राहकों को अपने ऑनलाइन सट्टे के पेनल में एडमिन बनकर ग्राहकों को लिंक एयर क्रेडिट कॉइन भेजकर ऑनलाइन बेटिंग करवाता था गिरफ्तारशुदा आरोपी अमित विश्वकर्मा और रिषभ पटेल का 8 दिवस का न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त किया हैं जिनसे उक्त नेटवर्क के सम्बन्ध में अन्य सहयोगियों के समबन्ध में पूछताछ की जा रही हैं पुलिस द्वारा आरोपियों से प्राप्त जानकारी एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर अब तक 30 से अधिक फर्जी फर्मों का पता लगाया गया है इन फर्मों के नाम से विभिन्न निजी बैंकों में खाते खोले गए तथा इनका उपयोग संदिग्ध वित्तीय लेन-देन के लिए किया गया 20 से अधिक फर्जी फर्मों का खुलासा जांच में निम्म् फर्मों के नाम सामने आए हैं 1. ग्लैमर इंटरप्राइजेस 2. भूपेन्द्र इंटरप्राइजेस 3. सूर्या इंटरप्राइजेस 4. समृद्धि टूर एंड ट्रेवल्स 5. लवली स्वीट एंड मसाला चाट सेंटर 6. कार्तिक इलेक्ट्रॉनिक्स 7. स्टार इंटरप्राइजेस 8. राजपूत इंटरप्राइजेस 9. अनुभव ट्रेडर्स 10. सागर ट्रेडर्स 11. शर्मा जी इंटरप्राइजेस 12. सौरभ इंटरप्राइजेस 13. माखन इंटरप्राइजेस 14. अंकेश इंटरप्राइजेस 15. तनविक इंटरप्राइजेस 16. यूनिक टूर एंड ट्रेवल्स 17. महाकाल ट्रैडर्स 18. मैक्स ट्रैडर्स 19. बालाजी ट्रैडर्स 20. जय महाकाल टूर एण्ड ट्रेवल्स सहित फर्मों से संबंधित बैंक खातों के प्रारंभिक वित्तीय विश्लेषण में करीब 5.50 करोड़ रुपये से अधिक राशि का ट्रांजेक्शन होना पाया गया है पुलिस द्वारा सभी खातों के लेन-देन का विस्तृत तकनीकी एवं वित्तीय विश्लेषण किया जा रहा है जांच आगे बढ़ने पर संदिग्ध लेन-देन की राशि एवं नेटवर्क में शामिल अन्स सहयोगी व्यक्तियों के संबंध में जानकारी एकत्रित की जा रही है गिरफ्तार आरोपी 1. धर्मेन्द्र पिता हरिदास नाहर, उम्र 38 वर्ष, निवासी सिविल लाइन के पीछे, जिला खजुराहो, छतरपुर निवासी शिवनगर, थाना बहेरिया, जिला सागर 2. सोनू दांगी पिता रामेश्वर दांगी उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम बमोरी घाट थाना जैसीनगर 3. अमित विश्वकर्मा पिता जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा निवासी 10 मंगल नगर सुखलिया इंदौर हाल रोहित नगर भोपाल 4. विपिन गिरी पिता अशोक गिरी उम्र 36 नि.186 नीरजा नगर जेके रोड नरेला संकरी थाना पिपलानी जिला भोपाल 5. स्वर्णेन्द्र पांडे पिता चंद्रभान पांडे उम्र 33 साल निवासी म.नं.29 पीताम्बरा होम्स खजूरी कला थाना अवधपुरी, भोपाल 6.रिषभ पटैल पिता स्व.रवि पटैल उम्र 27 साल स्थाई निवासी बिन्जियाँ जिला मंडला वर्तमान पता - बी-01 महाकाली सोसाईटी त्रिलंगा औरा माँल के पास थाना शाहपुरा, भोपाल
अन्य फरार आरोपी 1. सरमन उर्फ शुभम रैकवार पूरण लाल अहिरवार निवासी नि खजुराहो, छतरपुर वर्तमान पता भोपाल 2. ऋषि केशव सिंह पिता अरविन्द सिंह चौहान निवासी पिपरोहर, थाना कोतवाली जिला सीधी वर्तमान पता 12, मैन बस स्टेंड भोपाल फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं सायबर अपराध के विरुद्ध सागर पुलिस की प्रतिबद्धता सागर पुलिस द्वारा सायबर अपराधियों के विरुद्ध तकनीकी साक्ष्यों, बैंकिंग ट्रांजेक्शन के विश्लेषण एवं डिजिटल इन्वेस्टिगेशन के माध्यम से लगातार कार्रवाई की जा रही है पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी व्यक्ति को कमीशन अथवा आसान कमाई का लालच देकर अपना बैंक खाता एटीएम, चेकबुक, पासबुक, मोबाइल नंबर, ओटीपी अथवा बैंकिंग संबंधी जानकारी उपलब्ध न कराएं किसी अन्य व्यक्ति के कहने पर अपने नाम से बैंक खाता या फर्म खुलवाकर उसका संचालन दूसरे व्यक्ति को देना भी गंभीर कानूनी जोखिम उत्पन्न कर सकता है ऐसे खातों का उपयोग सायबर ठगी की रकम के लेन-देन में होने पर खाताधारक भी जांच के दायरे में आ सकता है।
0 Comments