सागर।आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्य प्रदेश एवं कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश पर जिले में मिलावट और अवैध खाद्य कारोबार पर कार्रवाई जारी है इसी क्रम में बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी शीतल सिंह ने करीला स्थित सिद्धायतन जैन मंदिर के पास वर्धमान फूड प्रोडक्ट्स पर छापा मारा निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं प्रतिष्ठान का FSSAI लाइसेंस TVS शोरूम के सामने भगवानगंज, सागर के पते पर चाय उत्पादन के लिए जारी था जबकि कारोबार करीला में संचालित किया जा रहा था साथ ही लाइसेंस में केवल चाय की अनुमति थी इसके बावजूद यहां अवैध रूप से काजू की पैकेजिंग और निर्माण किया जा रहा था कार्रवाई के दौरान संजीवनी टी, वैदिक संजीवनी गुड लाइफ काजू और शक्ति टी के नमूने लेकर जांच हेतु भोपाल प्रयोगशाला भेजे गए वहीं वैध स्थल लाइसेंस और काजू निर्माण का लाइसेंस न होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 31 के तहत प्रतिष्ठान का संचालन तुरंत बंद करने का नोटिस दिया गया प्रशासन ने कहा कि नया लाइसेंस प्रस्तुत करने तक व्यवसाय प्रतिबंधित रहेगा उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई होगी।
0 Comments