सागर। डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. यशवंत सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में उन्नत अनुसंधान केंद्र सी.ए.आर. के द्वारा पार्टिकल साइज और जीटा पोटेंशियल एनालाइजर पीएसए पर एक दिवसीय हैंड्स ऑन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया इस प्रशिक्षण का उद्देश्य थ्योरेटिकल कॉन्सेप्ट्स एवं प्रैक्टिकल लैबोरेटरी ऑपरेशन्स के बीच की दूरी को कम करना और रिसर्च के प्रति विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना था प्रशिक्षण में कुल 35 प्रतिभागियों ने इस कार्यशाला में हिस्सा लिया और इसे सफल बनाया कार्यशाला की शुरुआत बुनियादी लेक्चर से हुई जिसमें बताया गया कि पीएसए तकनीक सैम्पल पार्टिकल्स के फिजिकल डायमेंसन्स एवं डिस्ट्रिब्यूसन को मापती है मुख्य वक्ता डॉ. विवेक कुमार पांडे ने प्रतिभागियों को पीएसए एनालिसिस के सामान्य उपयोगों जैसे फार्मास्युटिकल्स में टारगेटेड ड्रग डिलीवरी दवा के घुलने की दर खाद्य एवं पेय पदार्थों का परीक्षण निर्माण सामग्री जैसे कि सीमेंट और सिरेमिक पाउडर का परीक्षण रसायन और पॉलिमर को ऑप्टिमाइज करने में पर्यावरण एवं मृदा विज्ञान में मिट्टी की बनावट और हवा में मौजूद धूल या पोल्यूटेंट्स, माइक्रोप्लास्टिक आदि की जांच करने में किया जाता है हैंड्स ऑन सत्र में शिवप्रकाश सोलंकी ने उपकरण के हार्डवेयर भाग और इसके सहायक उपकरणों के संक्षिप्त परिचय के साथ विभिन्न पृष्ठभूमि से सैम्पल तैयार करने के बारे में बहुत ही बुनियादी से लेकर उन्नत स्तर तक जानकारी प्रदान की
केंद्र की मुख्य समन्वयक, प्रो. श्वेता यादव की पहल पर सी.ए.आर. में उपलब्ध विभिन्न परिष्कृत उपकरणों पर कार्यशालाओं की श्रृंखला में 2026 का यह दसवॉ अध्याय था संपूर्ण हैंड्स ऑन सत्र सी.ए.आर. तकनीकी टीम के डॉ. विवेक कुमार पांडे,शिवप्रकाश सोलंकी सौरभ साह,आशीष चढ़ार,अरविन्द चडार,चंद्रप्रकाश सैनी दीपक यादव और अर्पणा पुरोहित की तकनीकी देखरेख में आयोजित किया गया।