सागर।दिनांक 06.08.2026 को सहायक आबकारी आयुक्त सागर के आदेश के परिपालन में आबकारी कंट्रोलर के नेतृत्व में वृत्त आंतरिक के शाहपुर क्षेत्र में अवैध मदिरा के विरुद्ध सघन दबिश दी गई चाय पान टपरों रिहायशी मकान किराना दुकानों एवं ढाबों पर कार्यवाही कर वृत्त आंतरिक प्रभारी द्वारा म प्र आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)एवं 36 तहत 4 प्रकरण कायम किए गए कार्यवाही के दौरान शाहपुर बस स्टैंड एवं बाजार क्षेत्र ठाकुर ढाबा एवं बुन्देला ढाबा सहित ग्रामीण क्षेत्र के टंडा गढ़ाडोंगरी एवं डांगीदहर ग्रामों में प्राप्त सूचना के आधार पर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 54 के तहत तलाशी कार्यवाही की गई तलाशी के दौरान देशी एवं विदेशी मदिरा के कुल 98 पाव (17.6 बल्क लीटर) अवैध मदिरा बरामद की गई
उक्त कार्यवाही में वृत्त आंतरिक उत्तर एवं दक्षिण के आबकारी अमले की महत्वपूर्ण भूमिका रही अवैध मदिरा के संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
0 Comments