सागर।मध्यप्रदेश में बस ऑपरेटरों की प्रस्तावित हड़ताल टल गई है शासन से सहमति बनने के बाद ऑपरेटरों ने 7 अगस्त की रात 12 बजे से हड़ताल पर न जाने का निर्णय लिया है दरअसल बस ऑपरेटरों के अनुसार परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह के साथ 4 बैठकें हुईं अंतिम बैठक गुरुवार को हुई जिसमें शासन ने उनकी सातों मांगों को मान लिया है वहीं मांगों पर विस्तार से विचार करने के लिए 4 बस ऑपरेटरों और 3 अधिकारियों की कमेटी गठित की गई है जिसमें मध्यप्रदेश बस एसोसिएशन के महामंत्री जय कुमार जैन भी शामिल है कमेटी को 1 महीने में प्रस्ताव शासन को सौंपना है, जिसके बाद मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री के अनुमोदन से आदेश जारी होगा बता दें कि बस ऑपरेटरों की प्रमुख मांगो में निजी बस संचालकों के मौजूदा परमिट पर ही उन्हें मुख्यमंत्री परिवहन सेवा में अटैच किया जाएगा 15 साल पुरानी बसों को 50 किमी के परमिट से निरस्त करने के बजाय रिजर्व परमिट दिया जाएगा नए नियम के कारण लगभग 1100-1200 बसें खड़ी हैं राज्य सरकार धारा 103 में संशोधन कर उनका पंजीयन कराएगी साथ ही किराए में बढ़ोतरी को मंजूरी मिल गई है सागर जिले में बढ़ा हुआ किराया 10 अगस्त से यात्रियों से लिया जाएगा हाईकोर्ट से स्टे हटाकर नए सिरे से कमेटी गठित की गई है जिससे पहले की तरह इंटरस्टेट परमिट मिल सकेंगे बैठक के बाद मध्यप्रदेश बस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष पांडे ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और परिवहन मंत्री का आभार जताया उन्होंने कहा कि जनता को परेशानी से बचाने और शासन के सकारात्मक रुख को देखते हुए हड़ताल वापस ली जा रही है बढ़े हुए किराए और नई व्यवस्थाओं को लेकर कमेटी एक महीने में रिपोर्ट देगी।
0 Comments