गढ़ाकोटा तहसील के रंग्वुवा में मूंग खरीदी केंद्र पर किसानों से पैसे मांगने की शिकायत पर प्रशासन का एक्शन तहसीलदार ने किया निरीक्षण

सागर।गढ़ाकोटा स्थित कृषि उपज मंडी समिति रनगुवां के समर्थन मूल्य मूंग खरीदी केंद्र पर किसानों से तुलवाई के नाम पर पैसे मांगने की शिकायत के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम भारतीय शक्ति चेतना पार्टी किसान मोर्चा द्वारा तहसीलदार संगीता सिंह को ज्ञापन सौंपे जाने के बाद तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया
तहसीलदार संगीता सिंह ने बताया कि भगवती मानव कल्याण संघ द्वारा दिए गए ज्ञापन के आधार पर तत्काल मंडी परिसर का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान मंडी परिसर की साफ-सफाई और कैंटीन की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया जहां कमियां मिलीं वहां संबंधित कर्मचारियों को तत्काल सुधार के निर्देश देते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने की हिदायत दी गई तहसीलदार ने बताया कि मूंग खरीदी केंद्र से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है इस संबंध में खरीदी केंद्र संचालित करने वाली समिति से पूछताछ की गई समिति ने दावा किया है कि वायरल वीडियो उनके केंद्र का नहीं है वहीं किसानों से खरीदी के बदले पैसे मांगने के आरोपों की भी गंभीरता से जांच की जा रही है यदि जांच में कोई कर्मचारी या जिम्मेदार व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी
संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर शिकायतों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो किसान एवं संगठन के कार्यकर्ता तहसील परिसर गढ़ाकोटा में धरना प्रदर्शन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी
फिलहाल प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और किसानों से खरीदी के बदले पैसे मांगने के आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments