सागर।जिला महिला कांग्रेस ग्रामीण की नवनियुक्त अध्यक्ष ऋचा सिँह गोंड ने मकरोनिया स्थित पैराडाइज होटल से पदभार रैली निकाली रैली में प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रीना बोरासी सेतिया शामिल हुई कांग्रेस जिंदाबाद,महिला कांग्रेस जिंदाबाद के नारो के साथ जिला ग्रामीण कांग्रेस कार्यालय पद्माकर नगर पहुंची जहां विशाल सभा में परिवर्तित हुई यहां पहुंचकर जिला कांग्रेस सागर ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने नवनियुक्त महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष ऋचा सिँह को पदभार ग्रहण कराया
इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रीना बोरासी सेतिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आधी आबादी को पूरा हक और सम्मान दिलाना हमारा संकल्प है मध्य प्रदेश में महिलाओं को अब अपने अधिकारों के लिए आगे आना होगा और अपनी आवाज को मजबूती के साथ बुलंद करना होगा उन्होंने कहा कि महिलाओं को केवल आर्थिक सहायता के नाम पर कुछ राशि देकर उनके वास्तविक अधिकारों और समस्याओं से मुंह नहीं मोड़ा जा सकता श्रीमती बोरासी ने कहा कि आज महंगाई ने हर परिवार का बजट बिगाड़ दिया है उन्होंने कहा कि महिलाओं को केवल सहायता नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, सम्मान और निर्णय लेने का अधिकार चाहिए श्रीमती बोरासी ने महिलाओं से आह्वान करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि महिलाएं घर की चौखट से निकलकर सामाजिक और राजनीतिक निर्णयों में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें उन्होंने कहा कि हमें ऐसा समाज बनाना है जहां महिला सुरक्षित हो युवा रोजगार के साथ आगे बढ़े किसान को उसकी मेहनत का उचित मूल्य मिले और हर नागरिक सम्मान के साथ जीवन जी सके इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और महिला शक्ति को गांव-गांव, घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करना होगा ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र मुहासा ने ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि आज गांवों में महिलाएं अनेक सामाजिक समस्याओं का सामना कर रही हैं मुहासा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर आगे आना होगा उन्होंने कहा कि ग्रामीण कांग्रेस कमेटी महिलाओं की इस लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी है उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल राजनीति करना नहीं बल्कि गांव के हर परिवार को सुरक्षित सम्मानजनक और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए संघर्ष करना है जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने बढ़ती महंगाई पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज आम आदमी के लिए परिवार चलाना लगातार मुश्किल होता जा रहा है खाद्य सामग्री,पेट्रोल गैस, शक्कर सहित रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि से गरीब और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित है अपने आभार वक्तव्य में नवनियुक्त जिला ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष रिचा सिंह ने कहा कि जो दायित्व मुझे प्रदेश और जिले के द्वारा सोपा गया है उसका में पूरी ईमानदारी से पालन करूंगी प्रदेश महासचिव रेखा चौधरी ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ जनजागरण ही समय की आवश्यकता है जनता को अपने अधिकारों और लोकतांत्रिक ताकत का एहसास कराना होगा तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से सामने लाना होगा जिला शहर महिला अध्यक्ष किरण लता सोनी, प्रदेश महिला सचिव रेखा सोनी ने भी सम्बोधित किया सभा का संचालन पूर्व जनपद अध्यक्ष देवरी एवं महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण सुश्री आंचल आठिया ने किया तथा आभार प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव पार्षद सीमा चौधरी ने व्यक्त किया सभा का आरम्भ कांग्रेस की परंपरा अनुसार वंदे मातरम गान के साथ आरंभ किया गया जिसे सेवादल शहर अध्यक्ष सिन्टू कटारे एवं विजय साहू ने संपन्न कराया इस अवसर पर जिलाअधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंकलेश्वर दुबे का जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा एवं संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी ने शाल श्रीफल एवं पुष्पहार से स्वागत किया. उपस्थित कांग्रेस जनों ने नवनिर्वाचित अधिवक्ता संघ अध्यक्ष को बधाई दी इस अवसर पर आए हुए सैकड़ो की संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता बरसते पानी में साथ रहे इस अवसर पर पूर्व सांसद आनंद अहिरवार, पूर्व विधायक सुनील जैन,पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश यादव,माधवी चौधरी,अमित रामजी दुवे,राजकुमार धनोरा, मीडिया प्रभारी अभिषेक गौर,आर आर पाराशर,अशोक कुशवाहा,चक्रेश सिंघई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह कर्रापुर देवेंद्र कुर्मी गजेंद्र लोधी धनसिंह अहिरवार अवधेश तोमर शैलेंद्र तोमर आनंद तोमर प्रवक्ता सूर्य शुक्ला, हेमकुमारी कुर्मी मनोज पवार,जय पाराशर,अक्षय दुबे, संजना कुर्मी,कमल चौधरी सहित वरिष्ठ नेताओं के साथ जिला कांग्रेस शहर और ग्रामीण के सभी पदाधिकारी भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।
0 Comments