सागर।शहर के हृदय स्थल तीनबत्ती पर स्थित डॉ. हरिसिंह गौर की प्रतिमा के साथ एक शर्मनाक घटना सामने आई है रविवार देर शाम एक शराबी व्यक्ति डॉ. गौर के स्टैच्यू पर चढ़ गया और प्रतिमा के मुंह में बीड़ी लगाने की कोशिश करने लगा इस पूरी हरकत का किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो देखते ही देखते वायरल हो गया वीडियो सामने आने के बाद शहरवासियों में भारी आक्रोश है लोग इसे शिक्षा के जनक और सागर विश्वविद्यालय के संस्थापक डॉ. सर हरिसिंह गौर का अपमान बता रहे हैं और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं वहीं मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है पुलिस अज्ञात व्यक्ति की पहचान कर आरोपी की तलाश में जुट गई है शहरवासियों ने मांग की है कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई हो ताकि भविष्य में कोई भी महापुरुषों की प्रतिमा का अपमान न कर सके।
0 Comments