186वें वर्ष की त्रिशाला बड़ी पूजा रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

सागर। 24 अगस्त 2026 केसरवानी समाज द्वारा आयोजित 186 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक श्री शीतला माता की सार्वजनिक त्रिशाला बड़ी पूजा रथयात्रा आज सोमवार को बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ निकाली गई दोपहर केशरी सदन सदर बाजार से शुरू हुई यह दिव्य रथयात्रा सदर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सेमरबाग पहुंची जहाँ विधि-विधान से रथ का विसर्जन किया गया यह महत्वपूर्ण है कि त्रिशाला रथयात्रा सभी समाज और वर्गों के सहयोग से आयोजित होती है जिसमें केसरवानी समाज अग्रणी भूमिका का निर्वहन करता है
इस अवसर पर रथयात्रा का भव्य स्वागत करने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा विशेष रूप से उपस्थित हुए सभी समाजों के प्रतिनिधियों द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अखिलेश मोनी केसरवानी की अगुवाई में मुहासा का शाल-श्रीफल भेंट कर आत्मीय सम्मान किया गया यात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण 2 काले बकरों द्वारा खींचा जा रहा माता का रथ रहा जिसके दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु सड़कों पर उमड़ पड़े जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने कहा "त्रिशाला बड़ी पूजा रथयात्रा सागर की सांस्कृतिक धरोहर है 186 वर्षों से यह परंपरा लगातार चली आ रही है यह हम सबके लिए गर्व की बात है केसरवानी समाज ने इस परंपरा को जीवित रखकर धर्म और एकता का जो संदेश दिया है, वह अनुकरणीय है"जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष अखिलेश मोनी केसरवानी ने कहा यह यात्रा किसी एक समाज की नहीं बल्कि सर्व समाज की है आज सभी समाजों के प्रतिनिधियों ने मिलकर हमारे जिला अध्यक्ष का सम्मान किया यह हमारे लिए गौरव का क्षण है संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी ने कहा यह 186 साल पुरानी परंपरा हमारी एकता और आस्था का प्रतीक है प्रवक्ता अभिषेक गौर ने कहा सर्व समाज द्वारा आयोजित यह रथयात्रा सागर की गंगा-जमुनी संस्कृति को दर्शाती है रथयात्रा के सफल आयोजन में सर्व समाज के प्रतिनिधियों केसरवानी समाज के पदाधिकारियों और सदर बाजार के व्यापारियों का विशेष सहयोग रहा
इस अवसर पर गुड्डन केसरवानी ऋषि रावत गोविंद विश्वकर्मा विशाल केसरवानी रवि के शेरवानी कुणाल केसरी रुद्राक्ष केसरी युवराज केसरी नचिकेत केसरी राजकमल केसरवानी कमल चौधरी प्रहलाद केसरवानी टिंकू केसरवानी ध्रुव केसरवानी मोना केसरवानी राहुल  केसरवानी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments