नगर निगम की वसूली ठेके पर देने का कांग्रेस ने विरोध किया

सागर।नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह बब्बू यादव ने जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष महेश जाटव से चर्चा उपरांत बनी सहमति के बाद नगर निगम की वसूली को टेक्स कलेक्टरों के द्वारा वसूलने की बजाय ठेकेदारी प्रथा पर देने का पर कडा़ विरोध जताया है बाबू सिंह बब्बू यादव ने कहा कि सागर नगर निगम अपने मूल सिद्धांतों से भटक रही है लोगों की जेब पर डाका डालने की नीयत से नगर निगम की वसूली को ठेके पर देने की तैयारी कर रही है जो पूर्ण रूप से अनुचित है अगर शहर के वार्डो की बसूली निजी हाथों में होगी तो टैक्स कलेक्टरों का क्या काम रह जाएगा इनको तनख्वाह निगम कमिश्नर खुद की जेब से देंगे इसकी भी फिर घोषणा करो फिर कांग्रेस के पार्षदों का कहना है की नगर निगम भंग करने की स्थिति आ गई है वर्तमान में नगर निगम में बैठे प्रमुख अधिकारी और बड़े जनप्रतिनिधियों की भूमिका शून्य होती जा रही है उनमें जनहित में निर्णय लेने की इच्छा शक्ति समाप्त हो चुकी है निगम को बाबू और अधिकारी चला रहे हैं वहीं जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने चेतावनी दी कि अगर इस तरह की प्रथा चालू की गई तो कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी।

Post a Comment

0 Comments