सोशल मीडिया पर कट्टा लहराने वाला युवक अवैध हथियार सहित गिरफ्तार

सागर पुलिस द्वारा जिले में अपराधों की रोकथाम अवैध हथियारों के विरुद्ध कार्रवाई तथा आदतन एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बीना पुलिस द्वारा दो अलग-अलग मामलों में महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देशी कट्टा एवं कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया, वहीं जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया थाना बीना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि भगतसिंह वार्ड बीना निवासी रितिक यादव सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कट्टा लेकर वायरल हो रहा है तथा भगतसिंह वार्ड स्थित बायपास के पास पुलिया के आगे बबूल के पेड़ के नीचे एक देशी कट्टा लेकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है मुखबिर की सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किए गए सूचना की तस्दीक एवं कार्रवाई के लिए पुलिस टीम तथा राहगीर साक्षी को साथ लेकर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचा गया मौके पर मुखबिर के बताए हुलिए का एक युवक दिखाई दिया, जिसे संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली गई तलाशी के दौरान युवक की कमर में पैंट के पीछे एक देशी कट्टा खोंसा हुआ मिला तथा पैंट की जेब से दो खाली कारतूस एवं एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ पूछताछ में युवक ने अपना नाम रितिक यादव पिता दातार सिंह यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी भगतसिंह वार्ड, बीना बताया बरामद देशी कट्टे में ट्रिगर, हैमर, बैरल एवं मुठिया लगी हुई थी तथा वह चालू हालत में होना पाया गया कट्टा रखने के संबंध में वैध लाइसेंस मांगे जाने पर आरोपी द्वारा कोई वैध लाइसेंस नहीं होना बताया गया पुलिस द्वारा एक देशी कट्टा 315 बोर, कीमत लगभग ₹6,000/- तथा 02 खाली एवं 01 जिंदा कारतूस विधिवत जप्त कर सीलबंद किया गया आरोपी के विरुद्ध धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई तथा आरोपी को गिरफ्तार कर विवेचना में लिया गया थाना बीना पुलिस द्वारा दूसरी कार्रवाई में जिला बदर आरोपी करन सोनकर पिता भूपत सोनकर, उम्र 23 वर्ष, निवासी शिवाजी वार्ड बीना को गिरफ्तार किया गया उक्त आरोपी के विरुद्ध जिला कलेक्टर सागर द्वारा 06 माह की अवधि के लिए जिला बदर की कार्रवाई की गई थी आदेश के तहत आरोपी को सागर जिले के साथ-साथ सीमावर्ती जिलों दमोह, छतरपुर, रायसेन,नरसिंहपुर,विदिशा,अशोकनगर एवं टीकमगढ़ की सीमाओं से बाहर रहने के निर्देश दिए गए थे जिला बदर आदेश के पालन में आरोपी को जिले एवं निर्धारित सीमावर्ती क्षेत्रों से बाहर छोड़ा गया था
दिनांक 22 अगस्त 2026 को थाना बीना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि जिला बदर आदेश का उल्लंघन करते हुए करन सोनकर पुनः बीना क्षेत्र में मौजूद है सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को शिवाजी वार्ड, बीना से गिरफ्तार किया गया आरोपी के विरुद्ध जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने के संबंध में धारा 223(ए) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 14 मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

Post a Comment

0 Comments