सागर।जिले के देवरी स्थित शासकीय सांदीपनि उच्च माध्यमिक विद्यालय में 10वीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश न मिलने से छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है सैकड़ों छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक प्रशासनिक लापरवाही से चिंतित हैं कुछ दिन पूर्व छात्रों और अभिभावकों ने देवरी के एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र प्रवेश की मांग की थी सूत्रों के अनुसार अभी तक 200 से 500 छात्र-छात्राओं को प्रवेश नहीं मिल सका है इस देरी से छात्रों का शैक्षणिक सत्र प्रभावित हो रहा है जिससे उनका भविष्य चिंताजनक स्थिति में पहुंच गया है नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव पांडे ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही सभी पात्र विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया तो बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा उन्होंने शिक्षा विभाग की उदासीनता पर सवाल उठाते हुए इसे चिंता का विषय बताया अभिभावकों का कहना है कि वे दो माह से अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा इस मामले में विद्यालय के प्राचार्य ने मीडिया से बात करने से बचते हुए स्थिति को और जटिल बना दिया है शिक्षा विभाग की ओर से भी अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है गौरतलब है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 14 जून को सागर जिले के केसली से शासकीय सांदीपनि विद्यालय का शुभारंभ करते हुए शिक्षा व्यवस्था को सुधारने का संदेश दिया था ऐसे में देवरी के इस विद्यालय में प्रवेश को लेकर उठे सवाल स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह खड़े कर रहे हैं फिलहाल शासकीय सांदीपनि उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधन का कहना है कि मै इस बारे मे मीडिया से कोई चर्चा नहीं करना चाहता हूं।
0 Comments