सागर। मोतीनगर थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी और शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है बताया गया है कि आरोपी ने पहले युवती को सरकारी नौकरी दिलाने और पत्नी से तलाक के बाद शादी करने का भरोसा दिलाया इसके बाद वह युवती को मंदिर ले गया और उसकी मांग में सिंदूर भरकर खुद को पति बताने लगा
आरोप है कि आरोपी युवती को जबलपुर के एक होटल में ले गया जहां करीब एक सप्ताह तक उसके साथ दुष्कर्म किया इसके बाद वह उसे वृंदावन भी ले गया जहां भी लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा पीड़िता का आरोप है कि जब उसने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया और शादी करने से साफ इनकार कर दिया इसके बाद युवती ने मोतीनगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है मामले की विवेचना जारी है।
0 Comments