मंडप में प्रेमिका की एंट्री से टूटी शादी दूल्हे के अरमानों पर फिरा पानी गहने नकदी वापसी की मांग लेकर थाने पहुँचे दुल्हन पक्ष के लोग

सागर।शहर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह उस समय हाई वोल्टेज ड्रामे में बदल गया जब दूल्हे की कथित प्रेमिका ने अचानक मंडप में पहुंचकर ऐसा हंगामा खड़ा कर दिया कि वरमाला से पहले ही शादी रुक गई शादी में शामिल मेहमानों के सामने ही दूल्हे के अरमानों पर पानी फिर गया और देखते ही देखते खुशियों का माहौल तनाव में बदल गया जानकारी के अनुसार मोतीनगर थाना क्षेत्र के अतिशय कॉलोनी निवासी हर्ष सोनी पिता राजकुमार सोनी का विवाह बीना के आगासौद में 12 मई को तय था बालाजी मंदिर के पास स्थित एक मैरिज गार्डन को पूरी तरह सजाया गया था दुल्हन पक्ष बस भरकर सागर पहुंचा था और टीका तिलक की रस्में भी पूरी हो चुकी थीं बैंड-बाजा तैयार था घोड़ी सज चुकी थी और बारात निकलने ही वाली थी
इसी बीच दूल्हे की कथित प्रेमिका अचानक मैरिज गार्डन में पहुंच गई उसने दूल्हे पर प्रेम संबंध छिपाकर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया और सबके सामने हंगामा शुरू कर दिया प्रेमिका के आरोपों से दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई और शादी समारोह रणभूमि में बदल गया रिश्तेदारों और मेहमानों के बीच अफरा-तफरी मच गई विवाद बढ़ने पर शादी तत्काल स्थगित कर दी गई इसके बाद दुल्हन पक्ष ने तिलक और चढ़ावे में दिए गए गहने नकदी और अन्य सामान वापस करने की मांग की जब तत्काल सामान नहीं लौटाया गया तो दुल्हन पक्ष बस सहित मोतीनगर थाने पहुंचा और लिखित शिकायत दर्ज कराई बताया जा रहा है कि लड़के पक्ष ने तीन दिन के भीतर पूरी राशि और गहने लौटाने का आश्वासन दिया है इसके बाद दुल्हन पक्ष मायूस होकर आगासौद लौट गया वहीं घोड़ी और बैंड पार्टी भी बिना बारात निकले ही वापस लौट गई इस अनोखी घटना की चर्चा अब पूरे शहर में हो रही है।

Post a Comment

0 Comments