विश्वविद्यालय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के उपलक्ष्य में भौतिकी विभाग द्वारा दो दिवसीय संगोष्ठी आयोजित

सागर।डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग द्वारा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के उपलक्ष्य में टेक्नोलॉजीकल एडवांसमेंट एंड इनोवेशन विषय पर  दिनांक 11-12 मई 2026 को स्वर्ण जयंती सभागार में राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई इस दो दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं जैसे फंडामेंटल मटेरियल्स एडवांस मटेरियल्स, एनर्जी स्टोरेज एंड कन्वर्ज़न मटेरियल्स, हेल्थकेयर, इंडस्ट्री एप्लिकेशन, सेंसर्स सस्टेनेबल मटेरियल्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर विशेषज्ञों द्वारा मार्ग दर्शन किया गया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वाई.एस.ठाकुर द्वारा दीप प्रज्जवल कर कार्यक्रम की शुरूआत की गयी जिसमें मुख्य अतिथि प्रो. रविन्द्र कुमार पांडे मिशिगन टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी यूएसए द्वारा उद्बोधन में मटेरियल को नैनों स्वेल लेब पर कैसे सेमुलेशन एवं मॉडलिंग की जाती है और उसे कैसे प्रायोगिकीय के डाटा को मिलाया जाता है प्रो. आशीष वर्मा एवं डॉ. अभिषेक बंशल द्वारा भी ए.आई एवं एमबेडेड सिसस्टम पर व्याख्यान दिया गया दो दिवसीय कार्यक्रम में 76 प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपनी अपनी प्रस्तुति पोस्टर एवं व्याख्यान के रूप में प्रस्तुत की समापन समारोह में प्रो. डी.के. नेमा, डीन, स्टूडेन्ट अफेयर्स द्वारा किया गया। प्रो. अशोक सिंह ओ.एन.जी.सी. द्वारा पृथ्वी के गर्त से कैसे ऑयल गैस एवं खनिज को खोजना एवं निकालने पर व्यख्यान कर विजेताओं को पुरूस्कार एवं प्रमाण-पत्र वितरण कार्य किया इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय  के अन्य विभागों से आये हुए प्रो. दीपक व्यास,प्रो.विजय वर्मा,प्रो.श्वेता यादव डायरेक्टर, रिसर्च एवं डिवलपमेन्ट डॉ. के.बी. जोशी प्रो. ए.के.सिंह, प्रो. नेत्रपाल सिंह, डॉ. रेखा गर्ग सोलंकी, डॉ. संध्या पटेल, डॉ. महेश्वर पांडा, डॉ. प्रशांत शुक्ला, डॉ. अनुपमा चन्दा, डॉ. शिवा कुमार सिंह, डॉ.आशीष कुमार डॉ. शिखा रानी साहू, डॉ. सोनू कुमार, डॉ. धनंजय कुमार गौर एवं छात्र-छात्राऐं सम्मिलित हुये।

Post a Comment

0 Comments