गर्भवती महिला की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है

सागर।मकरोनिया स्थित सेवा हॉस्पिटल में डॉक्टरों की कथित लापरवाही से गर्भवती महिला की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है शिवसेना ने बुधवार को क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाएं सागर संभाग के सहायक संचालक को ज्ञापन सौंपकर जांच पर सवाल उठाए शिवसेना के जिला प्रभारी विकास सिंह यादव ने कहा कि महिला स्वस्थ हालत में स्वयं मोटरसाइकिल से अस्पताल पहुंची थी भर्ती के बाद अचानक उसकी मौत हो गई डॉक्टरों ने गुटखा फंसने की कहानी बनाई जबकि महिला प्रेग्नेंसी से जुड़े इलाज के लिए आई थी सवाल उठाया कि हालत नाजुक थी तो रेफर क्यों नहीं किया गया शिवसेना का आरोप है कि सेवा हॉस्पिटल में ऐसी घटनाएं आम हो गई हैं वहीं सीएमएचओ की जांच मामले को रफा-दफा करने का प्रयास बताया संगठन ने अस्पताल का लाइसेंस तत्काल रद्द करने एम्स के वरिष्ठ चिकित्सकों की विशेष टीम से निष्पक्ष जांच कराने और पीड़ित परिवार को न्याय देने की मांग की चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो शिवसेना सड़कों पर उतरेगी।

Post a Comment

0 Comments