सागर।कोतवाली थाना क्षेत्र के एलिवेटर कॉरिडोर पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ नगर निगम और यातायात पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की लंबे समय से कॉरिडोर पर फॉर व्हीलर वाहन खड़े कर रास्ता बाधित किया जा रहा था जिसकी लगातार शिकायतें मिल रही थी बुधवार को नगर निगम और यातायात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची टीम ने कॉरिडोर पर खड़े सभी फॉर व्हीलर वाहनों पर लॉक लगाए और वाहन मालिकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की कई वाहन चालकों से मौके पर ही जुर्माना वसूला गया इसके साथ ही कॉरिडोर के आसपास लगे अवैध टपरे और दुकानों के बाहर रखा सामान भी हटवाया गया नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी कि दोबारा सामान रखने पर सामान जब्त कर लिया जाएगा इसी के साथ नगर निगम के अतिक्रमण अधिकारी ने कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी उन्होंने दुकानदारों और वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित पार्किंग में ही वाहन खड़े करें और कॉरिडोर को खाली रखें।
0 Comments