खेत की झोपड़ी में आग लगाकर जान से मारने की धमकी

सागर।देवरी थाना अंतर्गत ग्राम जेतपुर के मांदे मोजा स्थित खेत पर बनी झोपड़ी में सोमवार देर रात गांव के ही तीन युवकों ने आग लगा दी और खेत पर रहने वाले प्रदीप दांगी को जान से मारने की धमकी दी पीड़ित प्रदीप के पिता रामजी दांगी ने बताया कि उनके बड़े बेटे प्रदीप मांदे मोजा के खेत में बनी झोपड़ी में रहते है झोपड़ी में विद्युत पंप, खाद और घर-गृहस्थी का सामान रखा था सोमवार रात गांव के संदीप, जयदीप और पप्पू खेत पर पहुंचे आरोप है कि तीनों ने रामजी और प्रदीप के साथ मारपीट की और झोपड़ी में आग लगा दी जाते जाते धमकी दी कि गांव छोड़कर चले जाओ वरना तुम्हें और तुम्हारे लड़कों को जान से मार देंगे आगजनी में पंप समेत सारा सामान जलकर राख हो गया वहीं रामजी दांगी का आरोप है कि घटना के बाद जब वे देवरी थाने पहुंचे तो पहले पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की मंगलवार सुबह विधायक से गुहार लगाने पर विधायक ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए इसके बाद पुलिस हरकत में आई थाना प्रभारी हरिराम मानकर ने कहा कि आगजनी का मामला कायम कर जांच शुरू कर दी गई है आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments