सागर।शहर के कोतवाली रोड स्थित प्राचीन श्रीदेव लक्ष्मीनारायण मंदिर के वर्षगांठ महोत्सव की पूर्व संध्या पर शोभायात्रा निकाली गई क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के तत्वावधान में यह शोभायात्रा रामबाग मंदिर से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होते हुए श्रीदेव लक्ष्मीनारायण मंदिर पहुंची शोभायात्रा में भगवान राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही पीले और लाल परिधानों में सजी सैकड़ों महिलाओं और समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया भक्तों ने भजन कीर्तन करते हुए पूरे रास्ते माहौल को भक्तिमय बना दिया जगह जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया मंदिर समिति ने बताया कि वर्षगांठ महोत्सव के तहत मंदिर में हवन, पूजन, भंडारा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा इस आयोजन को लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह देखा गया।
0 Comments