अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर शासकीय नर्सिंग कॉलेज में कार्यशाला का किया आयोजन

सागर।अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया और सागर स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ संघ के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय नर्सिंग कॉलेज में मंगलवार को कार्यशाला आयोजित की गई कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ दीप्ति पाण्डेय ने फॉग्सी की अध्यक्ष डॉ ज्योति चौहान, डॉ जागृति नागर, डॉ शिविका यादव, एफपीएआई परियोजना प्रबंधक नीलरतन पात्र और सुश्री साक्षी पाण्डेय का स्वागत किया वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ जागृति नागर ने नर्सों को स्वास्थ्य की रीढ़ की हड्डी बताया और कहा कि डॉक्टर के बाद पूरी देखभाल नर्सें ही करती हैं फॉग्सी अध्यक्ष डॉ ज्योति चौहान ने कहा कि नर्सों के लिए नॉलेज, स्किल और एटीट्यूड जरूरी हैं उन्होंने हीलिंग टच का महत्व समझाया कि डॉक्टर का स्पर्श और बातचीत दवा से अधिक असर करती है सचिव डॉ शिविका यादव ने नर्सों को धैर्यवान मधुरभाषी और समर्पित रहने की सलाह दी नीलरतन पात्र ने नर्सों के तकनीकी व सामाजिक सशक्तिकरण के लिए कार्यशालाओं की जरूरत बताई और स्कूलों में स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रमों का प्रस्ताव रखा प्राचार्य डॉ दीप्ति पाण्डेय ने सभी अतिथियों, स्टाफ मनीषा, नैना, प्रतिज्ञा विंध्या, किरण, अंकिता, प्रियंका, अनुकृति और विद्यार्थियों का आभार जताया चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिमा राजपूत, जयंती यादव, संगम वर्मा, अंकिता लिलहरे व आकांक्षा तिग्गा को प्रशस्ति पत्र दिए गए सुश्री साक्षी पाण्डेय ने आयोजन में सहयोग के लिए नर्सिंग कॉलेज का धन्यवाद किया।

Post a Comment

0 Comments