सागर।थाना सानौधा अंतर्गत चौकी शाहपुर क्षेत्र में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकाण्ड प्रकरण में पुलिस ने त्वरित, सूक्ष्म एवं वैज्ञानिक विवेचना करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है वहीं फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की विशेष टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं घटना के संबंध में दिनांक 09.05.2026 को फरियादी सूरज अहिरवार पिता दामोदर अहिरवार उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 07 शाहपुर थाना सानौधा जिला सागर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 08.05.2026 की रात्रि लगभग 08:30 बजे शराब बेचने के संदेह को लेकर आरोपीगण 1. नीलेश अहिरवार पिता काशीराम अहिरवार निवासी शाहपुर, 2. भगवत पटैल पिता कुन्दन पटैल निवासी शाहपुर, 3. अंशुल यादव पिता रामप्रसाद यादव निवासी भडराना थाना बण्डा, 4. छोटू उर्फ हर्ष सिंह लोधी एवं 5. अभिषेक पटैल निवासी शाहपुर थाना सानौधा द्वारा फरियादी एवं नीरज प्रजापति का रास्ता रोककर गाली गलौज की गई तथा जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए लाठी एवं लोहे की रॉड से गंभीर मारपीट की गई घटना में गंभीर रूप से घायल नीरज प्रजापति की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी जबकि घायल सूरज अहिरवार की उपचार के दौरान दिनांक 10.05.2026 को मृत्यु हो गई घटना के बाद आरोपियों द्वारा पूरे घटनाक्रम को सड़क दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया आरोपियों ने मृतक एवं घायल की मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ की तथा स्वयं की बोलेरो वाहन को भी सड़क के नीचे खंती में उतारकर ऐसा दृश्य निर्मित करने का प्रयास किया कि घटना एक सड़क दुर्घटना प्रतीत हो किन्तु पुलिस द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन परिस्थितिजन्य तथ्यों का सूक्ष्म विश्लेषण तथा गवाहों से गहन पूछताछ किए जाने पर घटना का वास्तविक स्वरूप सामने आया और आरोपियों की साजिश विफल हो गई पुलिस द्वारा प्रकरण में महत्वपूर्ण वैज्ञानिक एवं भौतिक साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं जो आरोपियों की संलिप्तता को प्रमाणित करते हैं
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सानौधा में अपराध क्रमांक 128/26 धारा 103(1), 126(2), 190, 191(2) 191(3), 296(B), 115(2) बी.एन.एस. एवं 3(1)(द) 3(1)(घ), 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिसअधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में थाना प्रभारी सानौधा निरीक्षक भरत सिंह ठाकुर के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया पुलिस टीमों द्वारा ग्राम मंझला भडराना बूड़ा खेड़ा धबौली शाहपुर एवं किन्द्रह सहित विभिन्न संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गई तथा विश्वसनीय मुखबिर सक्रिय किए गए इसी दौरान दिनांक 11.05.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी नीलेश अहिरवार अपने घर शाहपुर आने वाला है तथा आरोपी अंशुल यादव अमोदा तिराहे के पास अपने परिजनों से मिलने आने वाला है एवं प्रदेश से बाहर भागने की फिराक में है सूचना पर तत्काल दो अलग अलग पुलिस टीमें रवाना की गईं पहली टीम द्वारा शाहपुर में आरोपी नीलेश अहिरवार के घर दबिश दी गई पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा लेकिन भागते समय गिरने से उसके दाहिने पैर में चोट आ गई पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे सावधानीपूर्वक गिरफ्तार किया तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद थाना सानौधा लाया गया वहीं दूसरी टीम द्वारा अमोदा तिराहे के पास घेराबंदी कर आरोपी अंशुल यादव को गिरफ्तार किया गया दोनों आरोपियों से घटना में प्रयुक्त आलाजरब बरामद कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया फरार अन्य आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस की विशेष टीमें लगातार प्रयासरत हैं।
0 Comments