थाना बांदरी क्षेत्र के ग्राम पिठौरिया से कॉलेज जाते समय छात्रा अगवा

सागर।बांदरी थाना क्षेत्र के ग्राम पिठौरिया से कॉलेज जाते समय छात्रा को बहला-फुसलाकर अगवा करने का मामला सामने आया है पिता किशन रैकवार ने मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम में जनसुनवाई के दौरान आवेदन देकर बेटी को वापस लाने की मांग की है जानकारी के अनुसार पिता ने आरोप लगाया कि मानसिंह कुशवाहा सौरभ राजपूत और प्रभु कुशवाहा ने मिलकर उनकी बेटी को अगवा किया है आवेदन के मुताबिक सौरभ राजपूत बेटी को मोटरसाइकिल से सागर लेकर आया और अपने बहनोई मानसिंह कुशवाहा के घर छोड़ दिया इसके बाद से बेटी लापता है किशन रैकवार ने बताया कि बेटी घर से 50000 रुपए नगदी और अन्य कीमती सामान भी साथ ले गई है घटना के बाद उन्होंने थाना बांदरी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला पिता ने एसपी से बेटी को सुरक्षित वापस लाने और तीनों आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है उन्होंने आशंका जताई कि बेटी को दबाव में रखा गया है जनसुनवाई में ए एस पी ने आवेदन पर तत्काल संज्ञान लेते हुए बांदरी पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments