सागर।जिले के शाहपुर नगर में बीती रात शराब दुकान के कर्मचारियों द्वारा की गई मारपीट में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी तनाव व्याप्त हो गया और आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाहपुर स्थित शराब दुकान के कर्मचारियों ने नीरज प्रजापति और उसके साथी से विवाद हो गया था वही आरोप है कि विवाद इतना बढ़ा कि कर्मचारियों ने युवकों के साथ जमकर मारपीट कर दी इस हमले में नीरज प्रजापति की जान चली गई वहीं दूसरा युवक घायल है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है परिजनों का प्रदर्शन और आगजनी
युवक की मौत की खबर फैलते ही परिजन और स्थानीय निवासी आक्रोशित हो उठे और जाम लगा दिया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की इसी बीच कुछ उत्तेजित लोगों ने शराब दुकान में आग लगा दी आग की सूचना मिलते ही नगर पालिका की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया घटना की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया और कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया पुलिस ने शराब दुकान के आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
0 Comments