सागर।छतरपुर जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सडवा गांव की निवासी किरन अहिरवार ने पुलिस महानिरीक्षक सागर संभाग को शिकायत सौंपकर आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है शिकायत में बताया गया कि 5 मई 2026 को वह अपने घर पर दो बच्चों के साथ अकेली थीं तभी पड़ोस में रहने वाला मुकेश अहिरवार उनके घर में घुस आया और उनके साथ मारपीट करने लगा विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला किया जिससे उनके बाएं हाथ की कलाई में चोट आई
महिला के अनुसार शोर सुनकर आरोपी के परिजन ठाकुरदास, काशीबाई, सियाबाई सहित अन्य लोग भी पहुंच गए और लाठी-डंडों व लात-घूसों से मारपीट की इस दौरान उनके पुत्र ने हरिराम अहिरवार को बुलाकर किसी तरह उन्हें बचाया पीड़िता का आरोप है कि जब वह रिपोर्ट दर्ज कराने थाना बड़ामलहरा पहुंचीं तो पुलिस ने उन्हें शाम तक बैठाए रखा लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी पहले ही थाना पहुंचकर पुलिस से सांठगांठ कर चुका था शाम को टीआई द्वारा उन्हें भगा दिया गया पीड़िता ने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।
0 Comments