कैंट थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई पांच गुम मोबाइल लौटाकर दिलाई मुस्कान

सागर।थाना कैंट पुलिस एवं साइबर सेल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शनिवार को गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर पांच फरियादियों को उनके मोबाइल वापस लौटाए फरियादियों द्वारा अपने मोबाइल गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जिसके बाद पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और लगातार प्रयासों के जरिए अलग-अलग स्थानों से मोबाइल फोन रिकवर किए बरामद किए गए मोबाइल फोन की कुल कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रुपए बताई जा रही है पुलिस की तत्परता और मेहनत के चलते फरियादियों को उनके कीमती मोबाइल वापस मिल सके मोबाइल वापस पाकर सभी फरियादियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली और उन्होंने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया केंट थाना पुलिस और साइबर सेल की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें ताकि समय रहते कार्रवाई कर मोबाइल बरामद किए जा सकें।

Post a Comment

0 Comments