सागर। एक बुजुर्ग महिला का गुम हुआ बैग बरामद कर उन्हें सकुशल लौटाया पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से न केवल बुजुर्ग महिला का कीमती सामान वापस मिला बल्कि खाकी के प्रति जन-विश्वास भी सुदृढ़ हुआ है
जानकारी के अनुसार रहली निवासी 81 वर्षीय बुजुर्ग माताजी सागर में एक विवाह समारोह में शामिल होने आई थीं वापसी के दौरान विजय टॉकीज से बस स्टैंड जाते समय उनका बैग ऑटो में ही छूट गया बैग में ₹8100 नकद महत्वपूर्ण दवाइयां मेडिकल पर्चे और कपड़े थे बुजुर्ग महिला के लिए यह सामान और दवाइयां अत्यंत अनिवार्य थीं जिसके खोने से वे गहरे सदमे और परेशानी में थीं प्रभावी मॉनिटरिंग एएसपी लोकेश कुमार सिन्हा के सीधे मार्गदर्शन में कंट्रोल रूम प्रभारी उप निरीक्षक आर.के.एस.चौहान को बैग तलाशने की कमान सौंपी गई तकनीकी जांच महिला प्रधान आरक्षक रेखा रजक को सीसीटीवी कैमरों के विश्लेषण का जिम्मा दिया गया 48 घंटे का अथक प्रयास और सफलता पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न चौराहों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले लगातार दो दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद उस विशेष ऑटो की पहचान की गई फुटेज के आधार पर ऑटो नंबर ट्रेस कर चालक का पता लगाया गया और उसे कंट्रोल रूम बुलाया गया तलाशी के दौरान बैग ऑटो की पिछली सीट के पीछे सुरक्षित पाया गया जब कंट्रोल रूम में माताजी को उनका बैग सौंपा गया तो वे अपने आंसू नहीं रोक पाईं उन्होंने भावुक होकर कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि इतनी जल्दी उनका सामान मिल जाएगा माताजी और उनके परिजनों ने सागर पुलिस की कार्यप्रणाली और मदद के लिए पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया।
0 Comments