हत्या के प्रयास करने वाले एंव दहशत फैलाने वाले आरोपीयों को किया गिरफ्तार

सागर।फरियादी अभिषेक जाटव पिता हेमराज जाटव निवासी गुरुगोविंद सिंह वार्ड थाना केंट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपीगण राजा अहिरवार,अमित अहिरवार, अन्जू अहिरवार,अर्जुन ठाकुर द्वारा एक राय होकर फरियादी अभिषेक जाटव, सोनू जाटव, विकास बाल्मिकी के साथ हत्या करने के इराद से मारपीट कर प्राणघातक चोटे पहुँचाई गई फरियादी कि रिपोर्ट पर थाना केंट मे अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है आरोपीगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर एक टीम गठित की गई जो पुलिस टीम द्वारा लगातार तकनीकी विश्लेषण एंव मुखबिर तंत्र की सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये प्रकरण के सभी आरोपीगण राजा अहिरवार, अमित अहिरवार, अज्जू अहिरवार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई हैं उपरोक्त प्रकरण के आलावा बीते दिनो में रेल्वे स्टेशन के सामने दहशत फैलाने वाले ऋषि सेन निवासी भूतेश्वर फाटक भगतसिंहवार्ड थाना मोतीनगर को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई हैं उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी केंट रोहित डोंगरे, उनि के एस ठाकुर, प्रआर विनोद कुमार, दीपांश पाठक सीएसपी कार्यालय  आरक्षक देवेन्द्र रावत, आरक्षक दिनेश तिवारी,आर.भानु प्रताप चौधरी, नरेश।

Post a Comment

0 Comments