झूला झूलते समय एक मासूम की मौत खेल खेल में झूला बना मौत का फंदा

सागर।देवरी नगर के झुंनकू वार्ड में रविवार एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया महज़ 14 वर्ष के मासूम देवांश यादव की असमय मृत्यु ने हर किसी का दिल झकझोर दिया खेल-खेल में झूला झूलने की कोशिश कर रहा यह नन्हा बच्चा अचानक एक ऐसी घटना का शिकार हो गया जिसने एक परिवार की दुनिया उजाड़ दी बताया जा रहा है कि देवांश अपने घर के पास पीपल के पेड़ पर बंधी रस्सी के सहारे छत से झूलने की कोशिश कर रहा था इसी दौरान संतुलन बिगड़ गया और रस्सी उसके गले में फंस गई कुछ ही पलों में खेल का यह मासूम प्रयास एक भयावह हादसे में बदल गया जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक बहुत देर हो चुकी थी घबराए परिजन तुरंत देवांश को देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया यह खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा देवांश अपने माता-पिता की इकलौती संतान था और कुछ वर्ष पहले ही उसके पिता दीपक यादव का भी निधन हो चुका था अब इस घटना ने उसकी मां को पूरी तरह अकेला कर दिया देवांश की मृत्यु की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और हर किसी की आंखें नम हो गईं मासूम की इस दर्दनाक मौत ने लोगों को भीतर तक झकझोर दिया वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है लेकिन इस हादसे ने जो खालीपन छोड़ा है उसे भर पाना अब किसी के बस में नहीं।

Post a Comment

0 Comments