पति ने पत्नी को अगवा कर ले जाने का लगाया आरोप एसपी से की शिकायत

सागर।बहरोल थाना क्षेत्र के बमूरा बिनेका से आए व्यक्ति ने अपनी पत्नी को अगवा कर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है जानकारी के अनुसार कमलेश अहिरवार ने शिकायती आवेदन में बताया कि उसकी पत्नी चंद्रवती अहिरवार 29 अप्रैल 2026 को बांदरी क्षेत्र में बैंक से पैसे निकालने का कह कर गई थी लेकिन आज तक वापस नहीं लौटी कुछ समय बाद पीड़ित के इंस्टाग्राम में रजवांस चौकी अंतर्गत बिमाई निवासी रामपाल की इंस्टाग्राम आई डी से पत्नी चंद्रावती की आवाज में वॉइस रिकॉर्डिंग आई जिसमें पत्नी ने अपनी जान को खतरा बताया और वापस ले जाने की बात कही मामले में पीड़ित कमलेश ने बांदरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने औपचारिकता की कमलेश ने पुलिस को वॉयस रिकॉर्डिंग भी सौंपी उसके बाद भी पुलिस ने ठोस कार्यवाही नहीं की उल्टा पुलिस ने कहा कि खुद ढूंढ लाओ परेशान हो कर कमलेश ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच शिकायती आवेदन सौंप न्याय की गुहार लगाई है और बांदरी थाना पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए संबंधित पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही की मांग की है ।

Post a Comment

0 Comments