सागर। शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र साबूलाल मार्केट में व्यापारी संघ का गठन किया गया इस दौरान सर्वसम्मति से आशुतोष पराग बजाज को अध्यक्ष एवं डॉ.आनंद जैन को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने बजाज के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में मार्केट के विकास, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान तथा संगठन की मजबूती के लिए प्रभावी कार्य किए जाएंगे नवनियुक्त अध्यक्ष आशुतोष पराग बजाज ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर चलेंगे तथा मार्केट के समग्र विकास और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास करेंगे इस अवसर पर व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं एवं सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई तथा उनके शीघ्र समाधान हेतु संबंधित स्तर पर उठाने का निर्णय लिया गया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष पराग बजाज एवं उपाध्यक्ष डॉ. आनंद जैन का स्वागत किया गया इस दौरान गुड्डा यादव अरुण जैन, मु.तय्यूब, राम सेवक सोनी किशोर नेमा, हमीद मंसूरी, सतीश जैन हरिराम सचदेव, राजकुमार साहू,अरविन्द साहू, मुकेश साहू, कंछेदी पटेल, सोकत शोहेब, सौरभ, सुरेश जैन सहित व्यापारी संघ के सदस्य उपस्थित रहे।
0 Comments