भगवान श्री चित्रगुप्त तिराहे का निर्माण कार्य शुरू समाजजनों ने जताया आभार

सागर। शहर के संजय ड्राइव रोड पर भगवान श्री चित्रगुप्त तिराहे के निर्माण कार्य की विधिवत शुरुआत हो गई है लंबे समय से चली आ रही मांग और करीब छह माह पहले नगर विधायक द्वारा किए गए आश्वासन के बाद अब यह महत्वपूर्ण कार्य धरातल पर उतरता नजर आ रहा है तिराहे के निर्माण से क्षेत्र की पहचान को नई दिशा मिलने के साथ ही धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व भी बढ़ेगा जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने शहर के प्रमुख स्थल पर भगवान श्री चित्रगुप्त के नाम से तिराहा बनाए जाने की मांग उठाई थी इस पर नगर विधायक ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए जल्द निर्माण का आश्वासन दिया था अब निर्माण कार्य शुरू होने से समाजजनों में खुशी का माहौल है
निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पदाधिकारी विधायक शैलेंद्र जैन के कार्यालय पहुंचे और उनका आभार व्यक्त किया इस अवसर पर विधायक ने कहा कि भगवान  श्री चित्रगुप्त केवल एक समाज के नहीं बल्कि समस्त समाज के आराध्य देव हैं उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्य समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं तिराहे पर भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रतीक स्वरूप कलम-दवात की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की जाएगी जो उनके ज्ञान और न्याय के स्वरूप को दर्शाएगी साथ ही इस स्थान का नाम श्री चित्रगुप्त तिराहा रखा जाएगा महासभा के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि नगर विधायक ने समाज से किया गया वादा निभाया है जिसके लिए पूरा कायस्थ समाज उनका आभारी है उन्होंने कहा कि यह तिराहा आने वाले समय में शहर का एक प्रमुख धार्मिक स्थल बनेगा और नई पीढ़ी को भी अपनी परंपराओं से जोड़ने का कार्य करेगा इस अवसर पर महासभा के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र श्रीवास्तव मोहनलाल खरे दिनेश खरे,प्रदीप श्रीवास्तव,अनिल हिलगन,पार्षद विवेक सक्सेना,ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव,अजयश्रीवास्तव ओमकार श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव अवध श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव के.के. श्रीवास्तव, बसंत श्रीवास्तव, विनोद स्नेही, राजकुमार श्रीवास्तव, युवा अध्यक्ष शुभम श्रीवास्तव, व्योम श्रीवास्तव, कृष्णा खरे सहित अन्य सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments