सागर।सागर-बीना रोड पर जरूआखेड़ा के पास तेज रफ्तार कैप्सूल टैंकर ने जमकर कहर बरपाया अनियंत्रित टैंकर ने सड़क किनारे जा रहे एक युवक को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई इसके बाद टैंकर कई दुकानों और मकानों में जा घुसा गनीमत रही कि सुबह का समय होने के कारण लोग अपने घरों में सो रहे थे जिससे बड़ा हादसा टल गया और कोई अन्य जनहानि नहीं हुई टैंकर की टक्कर से कई मकानों की दीवारें और दुकानों के शटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई घटना को अंजाम देकर ड्राइवर टैंकर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया सूचना मिलते ही जरूआखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है और फरार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी गई है प्रारंभिक जांच में तेज गति और नींद की झपकी हादसे का कारण बताई जा रही है।
0 Comments