धूमधाम और अकीदत के साथ मनाई गई ईद-उल-अज़हा, ईदगाहों और मस्जिदों में अदा हुई नमाज

सागर। ईद-उल-अज़हा (बकरीद) का पर्व गुरुवार को जिलेभर में धार्मिक उत्साह, अकीदत और भाईचारे के साथ मनाया गया सुबह से ही शहर की ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी लेहदरा नाका भोपाल रोड स्थित ईदगाह में सुबह 7:30 बजे ईद की नमाज अदा की गई नमाज में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए ईदगाह में जगह कम पड़ने पर कई लोगों ने भोपाल रोड की एक तरफ सड़क पर बैठकर नमाज अदा की वहीं झांसी रोड ईदगाह में भी सुबह 7:30 बजे नमाज हुई कसाब मस्जिद राहतगढ़ बस स्टैंड में सुबह 7:45 बजे नमाज अदा की गई जामा मस्जिद कटरा और जामा मस्जिद सदर में सुबह 8:00 बजे ईद की नमाज हुई
पर्व को लेकर शहर में उत्साह का माहौल रहा मुस्लिम समाज के लोगों ने कुर्बानी की रस्म अदा कर अमन शांति और खुशहाली की दुआ मांगी त्योहार को देखते हुए प्रशासन और पुलिस द्वारा शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ईदगाहों और प्रमुख मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा तथा यातायात व्यवस्था भी सुचारू बनाए रखी गई पूरे शहर में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में ईद का पर्व मनाया गया।

Post a Comment

0 Comments