मप्र प्रेस क्लब के ज्ञापन के बाद जनसंपर्क कार्यालय से हटाए गए टीचर नेमा जांच की मांग बरकरार

सागर। मध्यप्रदेश प्रेस क्लब सागर द्वारा दो दिन पूर्व पत्रकार साथियों के साथ कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपकर जनसंपर्क कार्यालय सागर में पिछले लगभग 10 वर्षों से पदस्थापना से जुड़े मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की गई थी ज्ञापन में आरोप लगाया गया था कि शासकीय शिक्षक मनोज नेमा को कूटरचित तरीके से जनसंपर्क कार्यालय सागर में अटैच रखा गया था प्रेस क्लब ने उन्हें तत्काल हटाने के साथ-साथ उनके पूरे कार्यकाल की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच कराने की मांग उठाई थी प्रेस क्लब द्वारा ज्ञापन के साथ संबंधित दस्तावेज भी प्रशासन को उपलब्ध कराए गए थे संगठन के अनुसार ज्ञापन सौंपे जाने के दिन ही नेमा को तत्काल प्रभाव से जनसंपर्क कार्यालय से हटा दिया गया
वहीं मामले की व्यापक जांच की मांग अब भी जारी है प्रेस क्लब के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने प्रमुख सचिव अनुराग जैन के समक्ष भी यह विषय उठाया है तथा पूरे प्रकरण की जांच कर जिम्मेदार व्यक्तियों पर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है मध्यप्रदेश प्रेस क्लब की संभाग एवं जिला इकाई सागर ने कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच होने तक संगठन इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाता रहेगा।

Post a Comment

0 Comments