सतना में मध्य प्रदेश केसरवानी वैश्य सभा के तीनों घटकों प्रदेश सभा महिला सभा एवं तरुण सभा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ कुलगुरु महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक राजीव केसरवानी मुख्य रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम में व्यौहारी (जिला शहडोल) के बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं राष्ट्रीय संरक्षक राजीव केसरवानी, राष्ट्रीय संरक्षिका महिला सभा श्रीमती वंदना गुप्ता, प्रदेश संरक्षक अनिल गुप्ता एवं राजकमल केसरवानी द्वारा मध्य प्रदेश सभा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व कलेक्टर रामकिंकर गुप्ता, प्रदेश महिला सभा अध्यक्ष पूर्व महापौर,रीवा श्रीमती ममता गुप्ता तथा तरुण सभा प्रदेश अध्यक्ष विकास केसरवानी को शपथ दिलाई गई इसके पश्चात तीनों घटकों के अन्य पदाधिकारियों को भी शपथ दिलाई गई
तरुण सभा के प्रदेश अध्यक्ष विकास केसरवानी ने शपथ ग्रहण के दौरान अपने संबोधन में कहा कि वे समाज को पिछड़ा वर्ग में शामिल कराने हेतु केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर इस विषय में आग्रह करेंगे सतना नगर सभा अध्यक्ष विजय गुप्ता, महिला सभा अध्यक्ष श्रीमती संगीता गुप्ता एवं तरुण सभा अध्यक्ष शिवम केसरवानी द्वारा सभी अतिथियों का शाल, श्रीफल एवं मां शारदा की स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया इस अवसर पर सागर से राजकमल केसरवानी, डॉ. वंदना गुप्ता, श्रीमती विनीता केसरवानी, प्रहलाद केसरवानी सुरेश केसरवानी,विकास केसरवानी श्रीमती प्रीति केसरवानी, श्रीमती जागृति केसरवानी,राजेंद्र केसरवानी, श्रीमती संध्या केसरवानी,रुपेश केसरवानी, विष्णु केसरवानी,रजत केसरवानी,आशीष गुप्ता नारायण केसरवानी एवं श्रीमती रुक्मणी केसरवानी सहित मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे
0 Comments