सागर।रेल्वे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर शनिवार की दोपहर 2 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से स्टेशन में मौजूद यात्रियों और स्टाफ में हड़कंप मच गया जानकारी के अनुसार रेल्वे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर अज्ञात व्यक्ति के पड़े होने की सूचना स्टेशन के कर्मचारियों द्वारा स्टेशन मास्टर को दी गई जिसके बाद स्टेशन मास्टर ने रेल्वे के डॉक्टर को सूचित किया डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया तत्काल जीआरपी थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई जिसके बाद जीआरपी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया वहीं जीआरपी थाने के एएसआई संतोष मार्शकोले ने जानकारी देते हुए बताया कि स्टेशन मास्टर से मेमो प्राप्त होने बाद अज्ञात व्यक्ति के शव पड़े होने की सूचना मिली जिसके बाद तत्काल पुलिस स्टाफ को मौके पर पहुंचाया जहां व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।
0 Comments