श्री गणेश मेमोरियल हॉस्पिटल में कैंसर पीड़ित महिला का किया सफल ऑपरेशन

सागर।सदर क्षेत्र में स्थित श्री गणेश मेमोरियल हॉस्पिटल में 36 वर्षीय कैंसर से पीड़ित महिला का पेट का सफल ऑपरेशन किया गया ऑपरेशन के पूर्व महिला का इलाज नागपुर में जीभ के कैंसर का चला और ऑपरेशन भी हुआ डॉक्टर संजीव मुखारया ने बताया कि पीड़ित महिला 6 महीने से कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी से इलाज करा रही थी पूरी थैरेपी होने के बाद महिला के मुँह में छाले हो गए थे उसके बाद उसे पेट में बहुत दर्द हुआ और उल्टियां होने लगी दर्द होने की वजह से उसके पेट में छेद होकर पेट का गंदा पानी शरीर में भरने लगा कई जगह इलाज लेने के बाद महिला सागर के श्री गणेश मेमोरियल हॉस्पिटल सदर बाजार सागर में भर्ती हुई जहां उसे चिकित्सक ने महिला की जांच करवाई तो पेट में कैंसर का संक्रमण होना प्रतीत हो रहा था चिकित्सक ने पेट के आपरेशन कराने की सलाह दी जिसके बाद मरीज के पेट का ऑपरेशन किया गया ऑपरेशन के द्वारा पेट के ख़राब हिस्से को निकाल दिया गया और उस छेद को बंद किया ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ संजीव मुखारया, डॉ जाह्नवी मुखारया, डॉ कविता साहू, बीएमसी के प्रोफेसर डॉ दुष्यन्त रोहित ओटी असिस्टेंट रितेश मौर्य शाहरुख राम जी लोधी, रेखा शामिल थे ऑपरेशन के बाद महिला अब पूर्णतः सुरक्षित और स्वस्थ्य है और उसे अब खाना खाने में भी कोई दिक्कत नहीं हो रही है साथ ही डॉक्टर ने समय समय पर इलाज लेने की सलाह भी दी।

Post a Comment

0 Comments