सागर।झूलेलाल मंदिर.संत कंवर राम वार्ड में शिवसेना संगठन व पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वाधान में पुलिस अधिकारियों व निगम अधिकारीयो का उल्लेखनीय सेवाओं के लिए शील्ड.शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया शिवसेना संगठन के प्रदेश उप प्रमुख पप्पु तिवारी ने कहा कि शहर में बढ़ती कटरवाजी की घटनाओ से आम जनता भयभीत है ऐसे में कटरवाजो पर नकेल कसने वाले पुलिस अधिकारियों के सम्मान से पुलिस को प्रोत्साहन मिलता है शिवसेना संगठन जनता की सेवा करने वाले अधिकारियों को हमेशा सम्मानित करती आई है वर्तमान में बढ़ते अपराध अवैध शराब जुआ सट्टा अवैध शेयर बाजार का खुलेआम प्रचलन चिंता का विषय है जिसे रोकने की दिशा में कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को आगे भी सम्मानित किया जावेगा सिंधी पंचायत अध्यक्ष मोहन सौम्या ने कहा कि भगवान झूलेलाल जयंती पर पुलिस का सम्मान गौरव की बात है सी एस पी ललित कश्यप ने कहा कि बहुत कम ही मौकों पर पुलिस का सम्मान होता है ऐसे सम्मान होते रहना चाहिए जिन पुलिस कर्मियों का सम्मान हुआ उनमें सी एस पी ललित कश्यप. मकरोनिया थाना प्रभारी रावेंद्र सिंह चौहान महिला थाना प्रभारी संतोषी कनासिया निगम उपायुक्त एस एस बघेल इंजी. संयम चतुर्वेदी आदि को सम्मानित किया गया इस मौके पर मोहन सौम्या दीपक हसरेजा शिवसेना जिला प्रमुख दीपक लोधी विकाश यादव आदि जैन सुशील लहरवानी सुरेश मोहनानी लालचंद मेठवानी सतीश पाठक सुरेश हसरेजा राजकुमार धामेचा दीपक रोहरा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।
0 Comments