सागर।नवरात्रि के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सपरिवार कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया इस अवसर पर मंत्री राजपूत ने देवी स्वरूप कन्याओं को चुनरी ओढ़ाकर उनका विधि-विधान से पूजन किया और उन्हें भोजन कराकर सम्मानपूर्वक विदाई दी कार्यक्रम में मंत्री राजपूत की धर्मपत्नी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सविता सिंह राजपूत पुत्र आकाश सिंह राजपूत सहित परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर कन्याओं का पूजन कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया इस दौरान मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सभी कन्याओं को उपहार भेंट किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की उन्होंने कहा कि नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व है क्योंकि कन्याओं को देवी का स्वरूप माना जाता है हिंदू धर्मग्रंथों और शास्त्रों के अनुसार कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप माना जाता है इसलिए नवरात्रि के दौरान उन्हें पूजना और भोजन कराना अत्यंत पुण्यदायी माना गया है
शास्त्रों में कहा गया है कि 2 से 10 वर्ष की कन्याएं देवी के विभिन्न रूपों का प्रतीक होती हैं कन्या पूजन का एक महत्वपूर्ण संदेश यह भी है कि समाज में बेटियों का सम्मान किया जाए यह परंपरा हमें सिखाती है कि कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उनका आदर करना चाहिए नवरात्रि में कन्या पूजन और कन्या भोज केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं है बल्कि यह नारी शक्ति के सम्मान और देवी भक्ति का प्रतीक भी है शास्त्रों के अनुसार इसे श्रद्धा और विधि-विधान से करने पर विशेष पुण्य और देवी की कृपा प्राप्त होती है कार्यक्रम के अंत में मंत्री राजपूत और उनके परिवार ने देवी स्वरूप कन्याओं से आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की तथा सभी क्षेत्रवासियों को नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
0 Comments