सिहोरा पुलिस चौकी इलाके में अंतिम संस्कार कर वापस लौट रहे व्यक्ति हुआ हादसे का शिकार

सागर।सीहोरा पुलिस चौकी इलाके में एक सड़क हादसा सामने आया है जिसमे एक बाइक सवार की मौत हो गई घटना शनिवार को राहतगढ़ सागर रोड मुगरयायू तिराहे के पास हुई जहाँ मृतक विजय यादव शाहपुर से शोक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने गांव सिंगार मुंडी बाइक से जा रहे थे तभी मुगरयायू तिराहे के पास आयशर ट्रक ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि बाइक सवार विजय यादव की मौके पर मौत हो गई सूचना मिलने पर सीहोरा चौकी पुलिस मौके पर पहुची और मृतक के शव को राहतगढ़ भिजवाया जहां पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है।

Post a Comment

0 Comments