किन्नरों के दो पक्षो का विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है

सागर।किन्नरों के दो पक्षो का विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है इसी विवाद को लेकर सनातनी किन्नर गुरु रानी ठाकुर ने मुस्लिम किन्नरों पर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है लगभग आधा सैकड़ा की संख्या में पहुचे हिन्दू किन्नरों ने कुछ मुस्लिम किन्नर एवं उनके साथियों द्वारा जान से मारने की बात दुहराई है किन्नर गुरु रानी ने किन्नर किरण उर्फ कलीम खान साहिद खान सलीम खान राजा किन्नर एवं अन्य पर आरोप लगाते हुए जान की सुरक्षा की मांग की है रानी ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुस्लिम किन्नरो की जांच करवाई जाए तो उनके पास अबैध रिवाल्वर और तलवारे भी मिलेगी रानी ठाकुर ने मुस्लिम किन्नरों द्वारा उनकी हत्या करवाने सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments