सागर।थाना प्रभारी सुरखी प्रशिक्षु आईपीएस दीपांशु के नेतृत्व में एक गंभीर विस्फोट की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है दिनांक 18/03/2026 को थाना सुरखी को सूचना प्राप्त हुई कि बूढ़ी रानगिर मंदिर के पास स्थित एक दुकान में विस्फोट हुआ है, जिसमें तीन व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया सूचना मिलते ही 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908, 109,(1) BNS सुसंगत धाराओं में कायमी कर
थाना पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित की गई एवं वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी रहली, BDDS एवं FSL टीम को मौके पर बुलाया गया, जिनके द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किए गए
विवेचना के दौरान एक संदिग्ध SMS की जानकारी प्राप्त हुई जो इस विस्फोट से जुड़ा हुआ था तत्काल साइबर टीम को सक्रिय कर तकनीकी विश्लेषण कराया गया प्राप्त क्लू के आधार पर संदेही गोलू उर्फ इमारत पटेल निवासी पाटई गांव को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसकी शादी जून 2025 में नूरजहां निवासी चिंगी टोला, सिंगरौली से हुई थी फरवरी 2026 में पारिवारिक विवाद के चलते उसकी पत्नी मायके चली गई थी और अपने भाइयों के दबाव में वापस नहीं आ रही थी इसी कारण आरोपी ने सुनियोजित षड्यंत्र रचते हुए अपनी पत्नी के भाइयों एवं उनके परिवार जनो को झूठे प्रकरण में फंसाने की योजना बनाई आरोपी द्वारा रानगिर मंदिर के पुजारी को भ्रामक SMS भेजकर संदेह उत्पन्न किया गया तथा एक ब्लूटूथ स्पीकर में सुतली बम एवं डेटोनेटर लगाकर, उसकी बैटरी से सर्किट पूर्ण करते हुए उसे दुकान में रख दिया गया, जिससे विस्फोट हुआ और तीन निर्दोष लोग घायल हो गए आरोपी को विश्वास था कि SMS के आधार पर पुलिस उसकी पत्नी के भाइयों एवं परिवार जनों को गिरफ्तार कर लेगी जिससे वह अपनी पत्नी को वापस लाने में सफल हो जाएगा घटना में प्रयुक्त मोबाइल ब्लूटूथ डिवाइस के टुकड़े एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य पुलिस द्वारा जप्त कर लिए गए हैं आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है तथा प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।
0 Comments